उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट किसान के घर बकरे की शरीर पर लिखा कुर्बानी बना आकर्षण का केंद्र खरीदने के लिए लगी भीड़ कीमत लगी 2.5 लाख रुपए | ( अमरीश शाक्य के साथ योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा पिनाहट किसान के घर बकरे को खरीदने के लिए लगी भीड़ बना आकर्षण का केंद्र कीमत लगी 2.5 लाख रुपए )
.
उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट ईद- उल- अजहा यानी बकरीद की तैयारी में लोग जुट गए हैं। ईदगाहो में साफ सफाई और रंग रोगन का काम चल रहा है। इस त्यौहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है। लोग अपनी क्षमता अनुसार त्यौहार के मौके पर बकरा की खरीदारी कर रहे हैं। बकरों की खरीदारी को लेकर लोग कई शहरों से खरीदने के लिए क्षेत्र में आते हैं। अच्छी नस्ल के बकरे की खरीदारी करते हैं। वही एक किसान के घर में इस बार ढाई लाख रुपए तक बकरे की कीमत लग गई है। यह बकरा एक नजरिए में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुरेश चंद निवासी मानिकपुरा के रहने वाले किसान के घर एक बकरा है। जिस पर कुर्बानी लिखा हुआ है। पिछले वर्ष बकरे की कीमत लगभग 2 लाख लगी थी इस वर्ष ढाई लाख रुपए की कीमत लग चुकी है। रोज लोग बकरे की कीमत लगाने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। किसान ने बताया कि इस तरह का नाम लिखा पाया जाना खुद का ही करिश्मा है। बकरे को खरीदने के लिए लोग बाहर से आ रहे हैं।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
