उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट पर मतदान केंद्र पर जिप अध्यक्पद चुनाव हेतु 17 सदस्यो ने किया प्रवेशपुलिस प्रशासन कड़ी चौकसी | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव हेतु आज जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्ट्रेट व उसके आसपास चाक चौबंद व्यवस्थाएं रखीं। वहीं शिकोहाबाद की ओर से पूर्व सांसद अक्षय यादव खुद वाहन चलाकर साथ आये, वहीं एमलसी डॉ दिलीप यादव, सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूचि यादव संग कई सदस्य शामिल रहे। वहीं जिला कलेक्ट्रेट पर 17 जिप सदस्यों ने मतदान केंद्र पर एक कर प्रवेश किया। इस दौरान पूर्व सांसद अक्षय यादव ने बताया 17 सदस्य हमारे साथ हैं कुछ जो रह गए हैं वे दूर हैं वह भी आ रहे है अब शर्त ये है जो सदस्य आये है उन्हें वोट डालने दिया जाये, हम लोगो को आशंका थी जिस तरह से पुलिस ने व्यवस्था की उस तरह से कहीं हमारे सदस्यो का अपहरण न हो जाये ये डर था फिलहाल इसलिए खुद जिम्मेदारी संभालनी पड़ी अब बस शर्त यह है जितने मेम्बर है उनको वोट डालने दिया जाएं |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
