उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा वन महोत्सव के शुभ अवसर पर ब्लॉक एका क्षेत्र में 21000 पौधों का वृक्षारोपण करने का किया गया शुभारंभ |    ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 ( जिला फिरोजाबाद जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा वन महोत्सव के शुभ अवसर पर ब्लॉक एका क्षेत्र में 21000 पौधों का वृक्षारोपण करने का किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वन महोत्सव के अंतर्गत 1 जुलाई से 7 जुलाई के मध्य 30 करोड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आज नवीन जसराना नहर के दोनों किनारों पर झाल गोपालपुर से लेकर नंदपुर तक 25 किलोमीटर लंबाई में 21 हजार पौधे लगाएं जाने का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गॉड की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन, विधायक श्री मनीष असीजा एवं विधायक राम गोपाल वर्मा जी के द्वारा अमरूद,आम,जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर किया गया। इस मौके पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन हाथवंत ब्लॉक के ग्राम पंचायत शेखनपुर मुस्तफाबाद में किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जन समुदाय ने भागीदारी की। इस अवसर पर सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन ने कहा वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं उन्हें लगाने के साथ ही इनका रखरखाव करना भी बहुत आवश्यक है,तभी हमारे लक्ष्य की पूर्ति हो सकेगी। विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा ने कहा कि वृक्ष और हम परस्पर पूरक हैं, वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें प्राणवायु तो देते ही हैं साथ ही पक्षियों को घर देते हैं, पशुओं को आश्रय देते हैं, कोठियों के लिए फर्नीचर देते हैं और खाने के लिए फल देते हैं, राहगीरों को छाया देते हैं ,भूमि को कटने से रोकते हैं। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारी क्षेत्रीय प्रधान एवं जनता का सहयोग अनिवार्य है। विधायक राम गोपाल वर्मा ने कहा वृक्षों का हमारे समाज जीवन में बहुत उपयोग है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा वृक्षारोपण अभियान को सरकार ने एक मिशन की तरह लिया है इसमें कई विभाग मिलकर एक साथ काम करेंगे तो निश्चित रूप से यह अभियान सफल होगा सभी विभागीय अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई जनता को भी प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करना होगा तभी हम सफल होंगे।मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा वृक्ष धरा के आभूषण है इनसे पृथ्वी की शोभा है, वृक्षों से पृथ्वी हरी भरी रहेगी तो निश्चित रूप से नागरिकों को फायदा होगा। इस अवसर पर डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव,अधीक्षण अभियंता सिंचाई धर्मेंद्र कुमार तिवारी,जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार कुरील,परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी,नीरज कुमार सिन्हा,अधिशासी अभियंता सिंचाई जितेंद्र कुमार,खंड विकास अधिकारी हाथवंत श्रीप्रेमपाल सिंह,खंड विकास अधिकारी एका श्री रवि कांत सिंह एवं डीसी मनरेगा के साथ ही क्षेत्रीय प्रधान ओमवीर सिंह,सत्यवीर सिंह,रामवीर सिंह फौजी,रघुराज सिंह प्रधानाचार्य हरीश चंद्र आर्य ग्राम प्रधान मछरिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने किया।

   ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!