वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर की विधि वत पूजा पूजन कर कारिडोर वह महिला चिकित्सालय व तीन लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य आदि सेन्टरों का किया निरीक्षण। वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर की विधि वत पूजा पूजन कर कारिडोर वह महिला चिकित्सालय व तीन लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य आदि सेन्टरों का किया निरीक्षण। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर कॉरिडोर का किया निरीक्षण )
वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सोमवार को रात्रि में पांडेयपुर स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में 18.94 करोड़ रुपए धनराशि लागत से निर्मित 50 शैया महिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग), 50.17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर रेलवे के समपार संख्या 20 स्पेशल पर 3 लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य तथा 19.55 करोड़ रुपए से निर्मित गोदौलिया मल्टी लेबल पार्किंग तथा 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की पूर्ण हो चुके परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। 19.55 करोड़ रुपए लागत से निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग गोदौलिया के इस 4 मंजिले सेमी ऑटोमेटिक पार्किंग में 375 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर 33 दुकानें भी बनी है। पर्यटन सुविधा केंद्र भी यहां मौजूद होगा। पेयजल व शौचालय की सुविधा भी यहां है। अप्रैल 2019 में इस पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य शुरू होकर गत 30 जून को पूरा हो चुका है। इस पार्किंग से गोदौलिया, दशाश्वमेध और काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले सैलानियों को सहूलियत हो जाएगी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के पश्चात श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रगति की स्थलीय निरीक्षण एवं मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के अंदर कॉरिडोर के निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया।
पार्किंग से सैलानियों को होगी सहूलियत
375 वाहनों की पार्किंग वाले गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग काम पूरा कर लिया गया है। 19.55 करोड़ की लागत से बने पार्किंग से गोदौलिया, दशाश्वमेध और काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले सैलानियों को सहूलियत हो जाएगी।
50 शैया महिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) के निर्माण से वरुणापर क्षेत्र के लोगों को मिलने लगेगा बेहतर चिकित्सा सुविधा
पांडेयपुर स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में 18.94 करोड़ रुपए धनराशि लागत से निर्मित 50 शैया महिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग) के निर्माण से वरुणापार क्षेत्र (शहरी एवं ग्रामीण) क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को आईसीयू, एसएनसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम के साथ-साथ प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन, जांच हेतु आधुनिक लैब, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। इस चिकित्सालय की स्थापना से शहरी क्षेत्र के वरुणापार की अतिरिक्त ग्राम स्तर से संदर्भित जटिल प्रसव एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार सहित टीकाकरण की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक हैं 186 करोड़ की लागत से तैयार शिवलिंग के आकार में निर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है जिसमें जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम दिखता है। गौरतलब है कि सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल को लोगों की संख्या के अनुरूप 2 हिस्सों में विभाजित करने की व्यवस्था की गई है। कन्वेंशन सेंटर पूर्णत: वातुनुकुलित है। बड़े हॉल के अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला एक मीटिंग हॉल है। इसके अतिरिक्त यहां एक वीआईपी कक्ष, चार ग्रीन रूम का निर्माण कराया गया है। दिव्यांग जनों की सुविधा की दृष्टि से पूरे परिसर को सुविधाजनक बनाया गया है। भारत-जापान की वर्षों से चली आ रही मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान रखी थी। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित है। खुद में एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है। जिसमें जापानी और भारतीय दोनों ही प्रकार की वास्तुशैलियों का संगम दिखता है। सेंटर के बाहरी हिस्से में 108 सांकेतिक रुद्राक्ष लगाए गए हैं, जो एल्युमिनियम के बने हैं। तीन एकड़ में तैयार कन्वेंशन सेंटर परिसर में जापानी शैली का गार्डन व लैंडस्केपिंग भी की गई है। पार्किंग सुविधा को सुलभ बनाने के आशय से बेसमेंट में 120 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। विद्युत आपूर्ति हेतु बिजली कनेक्शन के साथ-साथ सौर ऊर्जा का भी प्रबंध किया गया है। निरीक्षण के दौरान मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह सहित एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
