उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछल्दा क्षेत्र सैनिक की जमीन पर दबंगों ने किया कब्ज़ा नहीं मिल न्याय प्रशासन से लगाईं गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना अछल्दा क्षेत्र सैनिक की जमीन पर दबंगों ने किया कब्ज़ा )
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के तहसील बिधूना के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुर माफी का ! जहां के एक फौजी चंद्रशेखर देश की सेवा में सेना में कार्यरत हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी जमीन पर हरिराम व श्री कृष्ण पुत्र शिवदयाल तथा इन दोनों ही लोगों के पुत्र गढ़ दबंगई के दम पर सैनिक की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं जिस के संबंध में उप जिलाधिकारी बिधूना को एक प्रार्थना पत्र दिया जाता है जिस पर आदेश होता है। कि लेखपाल व थाना अध्यक्ष अछल्दा मौके पर जाकर कार्यवाही करें और अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे सैनिक के परिवारी जन काफी तकलीफों का सामना कर रहे हैं। और उनके परिवारी जन जिला अधिकारी औरैया से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया जाए तो आइए सुनाते हैं सैनिक के चाचा के द्वारा कि मामला क्या है जिस तरीके से देश की सेवा में कार्यरत एक सैनिक देश की रक्षा करता है वहीं दूसरी तरफ गांव के कुछ दबंग लोग उसके पैतृक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं आइए चलते हैं यह मामला है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
