उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना नसीरपुर क्षेत्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीते दिनों भाला मार किसान की हत्या का एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने किया पुलिस लाइन में किया खुलासा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार | गिरफतार | ( सन्नैस कुमार की खास रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में हुई प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने वार्ता कर जानकारी देते हुये बताया कि 21 फरवरी 2021 को थाना नसीरपुर क्षेत्र ग्राम हरगनपुर में हुई सनसनीखेज हत्या जिसमें भाला मार किसान की हत्या कर दी गई थी का खुलासा हो गया और इसमें नामजद अभियुक्त को थाना नसीरपुर पुलिस ने गिरफतार कर लिया है ।आगे जानकारी देते हुये बताया कि मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त कमलेश पुत्र बेनीराम निवासी हरगनपुर थाना नसीरपुर को दतावली पुलिया के पास से प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर प्रवीन्द्र कुमार सिंह ने गठित टीम संग गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त कमलेश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। ज्ञात हो कि 21 फरवरी 2021 को थाना नसीरपुर क्षेत्र हरगनपुर में खेत पर भाला मार रामप्रवेश पुत्र पातीराम को गंभीर घायल कर दिया था बाद में उक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। उक्त नामजद अभियुक्त उसी मामले में गिरफतार किया गया है |

 

(  सन्नैस कुमार की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!