उत्तर प्रदेश कासगंज एटा अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सौदों गेट स्थित फार्म हाउस में संम्पन्न हुई बैठक। ( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश कासगंज एटाआपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 07.07.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की बैठक जनपद कासगंज के सौरों गेट स्थित फार्म हाउस में संम्पन्न हुई उक्त बैठक में 12 जुलाई से एटा मैं प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने सहित जनपद कासगंज मैं 02 अगस्त को टैक्टर रैली को सफल वनाते हुए जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत को सफल बनाने की ब्यापक रणनीति तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्बेदारी कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों को सोंपी तथा डीजल, पैट्रोल, विजली, खाद आदि की महगाई सहित किसानों की लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा भारत सरकार / उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को कल प्रातः 11 बजे सोंपे जाएंगे जिसमें संगठन प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अंत में संगठन विस्तार करते हुए मनोज जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज कुमार को प्रदेश महासचिव, आशीष गांधी को जिलाप्रभारी, नीरेश कुमार युवा जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार को मण्डल उपाध्यक्ष सहित दो दर्जन सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्बेदारी दी गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, देवराज सिंह जिलाघ्यक्ष कासगंज, बबलू नागर जिलाघ्यक्ष एटा, आशुतोष कुमार, शोमेश जी, मुशीर खान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

 

( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!