भदोही जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर्यका अखौरी ने प्रमुख, क्षेत्र पंचायत का ब्लॉकों का निरीक्षण किया। ( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( भदोही ब्लॉक और सुरियावां ब्लॉक का निरीक्षण किया और हो रहे नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया )

भदोही जिलाधिकारी महोदया ने प्रमुख, क्षेत्र पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भदोही ब्लॉक और सुरियावां ब्लॉक का निरीक्षण किया और हो रहे नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का भी पालन करने का निर्देश दिया और कहां की बिना मास्क के अंदर आने के सख्त मना है।राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा श्री संदीप कुमार मुख्य कार्यपालक अधिकारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण बीड़ा भदोही जनपद भदोही के प्रमुख, क्षेत्र पंचायत पद के मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, पारदर्शी एवं शंातिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। माननीय प्रेक्षक का मोबाइल नं०–7080360354 है।
उक्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर्यका अखौरी ने बताया कि जनपद भदोही में 10 जुलाई, 2021 को प्रमुख, क्षेत्र पंचायत का मतदान (पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक) एवं मतगणना (अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक) सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर्यका अखौरी ने बताया कि जनपद के 06 ब्लाक हेतु क्षेत्र पंचायत प्रमुख(ब्लाक प्रमुख) पद हेतु नाम निर्देशन पत्र 08 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्य अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा पैरा (एक) में उल्लिखित अधिकारी को 09 जुलाई, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक उसके कार्यालय पर दी जायेगी। मतदान सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय में 10 जुलाई, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच होगा तथा मतगणना का कार्य उसी दिन अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर होगा।

 

( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!