सहारनपुर चुनाव की घोषणा की,ग्रामीण क्षेत्रो में चुनावी मेदान में जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार ग्रामीण क्षेत्रो का किया निरीक्षण | ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट ) 

 ( चुनाव की घोषणा की,ग्रामीण क्षेत्रो में चुनावी मेदान में जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार ग्रामीण क्षेत्रो का किया निरीक्षण )

सहारनपुर प्रमुख पद हेतु प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला लगातार जारी है।इधर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा निरंतर जारी है।यही नहीं एसपी-ग्रामीण एवम एसपी-सिटी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण पर है। आपको बता दें,कि जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रमुख पद हेतु चुनाव की घोषणा की,ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों ने इस चुनावी मेदान में कूदने का मन्न बना लिया और हो भी ऐसा ही रहा है,भाजपा,कांग्रेस,सपा तथा बसपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने शुरू कर दिये।जबकि कई लोग तो किसी भी पार्टी का दामन ना थामकर निर्दलीय ही चुनाव लडने का अपना मन्न बना बेठे है तथा नामांकन पत्र दाखिल किया।इधर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखिलेश सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस, चन्नप्पा,एसपी-सिटी राजेश कुमार तथा एसपी-ग्रामीण अतुल शर्मा भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे पर हैं।कल सुबह से ही सरसावा,नकुड तथा गंगोह ब्लाॅको के निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‌द्वारा डियूटीरत पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को डियूटी पर सक्रिय रहते हुए और अधिक सुरक्षा व्यवस्था बरतने के सख्त निर्देश दिये तथा कहा कि किसी भी प्रकार की गडबडी करने वालों पर सख्त निगरानी रखें साथ ही दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो के निरीक्षण के दौरान लोगों से अपील की है,कि इस चुनाव को शांतिपूर्ण ‌ढंग से सम्पन्न‌ कराने हेतु पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। जिलाधिकारी एवम एसएसपी ने साथ ही चेतावनी भरे शब्दों में यह भी कहा,कि किसी भी प्रकार की गडबडी करने वालों पर संगीन धाराओं में कार्रवाई होगी।कल देर शाम तक ग्रामीण क्षेत्रो के निरीक्षण पर थे दोनो‌ वरिष्ठ अधिकारी।उनके साथ थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह,थाना नकुड प्रभारी बबलू सिंह वर्मा,तथा थाना गंगोह प्रभारी भानु प्रताप सिंह मोके पर मोजूद रहे।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!