उत्तर प्रदेश कौशांबी मंझनपुर के ब्लाक प्रमुख सीट पर हुई महिला सीट पर नेताओं का फिरा पानी भाजपा प्रत्याशी सरला सिंह व सपा पार्टी से मनीषा देवी ने कराया नामांकन। ( उज्जवल केसरवानी की खास रिपोर्ट कौशांबी )

उत्तर प्रदेश कौशांबी जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ब्लॉक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है इस सीट पर अभी तक सपा नेता हरि मोहन यादव ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं लेकिन अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित होने के बाद दिग्गजों के मंसूबे पर पानी फिर गया भाजपा ने सरला देवी को ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया था जिस पर गुरुवार को सरला देवी अपने समर्थकों के साथ मंझनपुर ब्लॉक पर पहुंची हैं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरला देवी ने ब्लाक प्रमुख पद पर गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है इस दौरान उनके तमाम समर्थक मौजूद रहे वहीं समाजवादी पार्टी से मनीषा देवी ने मंझनपुर ब्लाक प्रमुख पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया है नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी के समर्थक भी मौजूद रहे अभी तक मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर समाजवादी नेता हरिमोहन यादव ब्लॉक प्रमुख रहे हैं इस बार सपा और भाजपा दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अंदर खाने से भाजपा प्रत्याशी सरला देवी का समर्थन दिग्गज भी कर रहे हैं जिससे सरला देवी की राह आसान दिख रही है |

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!