उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन प्रेरणा एवं ऑपरेशन एवं कायाकल्प कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन |


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मिशन प्रेरणा एवं ऑपरेशन कायाकल्प कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों तथा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दिव्यांग शौचालय, बालक-बालिका शौचालय, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण, मल्टीपल हैण्डवाॅश, टायल्स के कार्य आदि सुविधाओं पर ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि विद्युतीकरण के कार्य से असंतृप्त विद्यालयों को अभियान चलाकर विद्युतीकरण किया जाए तथा विद्यालय के उपर से गुजर रहीं बिजली की लाइनों को भी प्राथमिकता पर हटवाया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत से जानकारी करने पर पाया कि 166 विद्यालयों में अभी विद्युतीकरण का कार्य अवशेष ह,ै जिसे शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जाएगा। उन्होने पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांग शौचालयों के निर्माण कार्यों में तेजी लाकर उसे पूर्ण कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग नही हो खराब गुणवत्ता वाले शौचालय के लिए जिम्मेदार कार्यदाई संस्था के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एडीओ पंचायत अपने-अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपने-अपने विद्यालयों में विशेष कार्यों की सूचना समय रहते उपलब्ध करा दें ताकि मिशन कायाकल्प के उल्लिखित बिंदुओं को पूर्ण रूप से संतृप्त किया जा सके। मल्टीपल हैंडवाश की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि विकासखंड टूंडला में 100 एवं फिरोजाबाद में 30 विद्यालय अभी असंतृप्त होने शेष है। ग्रीष्म ऋतु में पानी की उपलब्धता हर हाल में बनाई जाए, खंड शिक्षा अधिकारी संतृप्तीकरण कार्य की निरंतरता हेतु नियमित निरीक्षण करते रहे, ताकि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण किए जा सके। मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने एडीओ पंचायत को आदेशित करते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर उप जिला अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में अवशेष कार्यों को तय समय अंतराल में पूरा कराना सुनिश्चित करें। नगरीय क्षेत्रों में नगर निकाय, विद्यालयों में विशेष कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, शिकोहाबाद, टूण्डला, बुशरा बानो, देवेंद्र सिंह, राजेश वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजेश कुरील तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
