सहारनपुर जिलाधिकारी एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में ब्लाॅक प्रमुख मतदान को सुरक्षा की दृष्टि से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग बूथों का किया गया निरीक्षण दिये दिशा-निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

सहारनपुर जिलाधिकारी एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में ब्लाॅक प्रमुख मतदान को सुरक्षा की दृष्टि से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रामपुर मनिहारान सहित अनेक पोलिंग बूथों का भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया तथा यहां सक्रिय पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों को निर्देशित किया,कि मतदान के दौरान सभी पर अपनी पेन्नी नजर रख,गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।साथ ही दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देश दिया गया,कि कोविड-19 प्रोटोकाल के चलते कोई भी मतदाता बिना मास्क लगाये वोटिंग ना करें तथा दो गज की दूरी बनाकर ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें।जिलाधिकारी अखिलेश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस, चन्नप्पा द्वारा पोलिंग बूथों पर बिजली,पानी तथा साफ सफाई का भी बारिकी से जायजा लिया गया तथा संबन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।हम आपको बता दें,कि जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर द्वारा ब्लॉक प्रमुख मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में पुलिस बल के साथ निरंतर भ्रमणशील रहकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है, तथा वोटिंग करने आ रहे लोगो को कोविड-19 प्रोटोकाल के नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक करते हुये पोलिंग बूथों पर लगे पुलिस अधिकारी/कर्म0गण को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है।हम आपको यह भी बता दें,कि इससे पहले जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरसावा,नकुड तथा गंगोह क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दें चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!