संत कबीर नगर जिलाधिकारी व एस पी द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र पंचायत चुनाव के मद्देनजर भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग बूथों का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश । ( सुनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट संतकबीरनगर )

संतकबीरनगर । दिनांक 10.07.2021 को जिलाधिकारी जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव -2021 के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत प्रमुख(ब्लाक प्रमुख) पद हेतु हो रहे मतदान को सकुशल एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ पोलिंग बूथ पर भ्रमण / निरीक्षण किया जा रहा है ।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ब्लाक प्रमुख चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु भारी पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाक प्रमुख चुनाव का मतदान कराया जा रहा है तथा कोविड-19 के दृष्टिगत लोगों को जागरुक किया जा रहा है । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा विभिन्न बैरियर एवं प्वाइंटस पर लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Back to top button
error: Content is protected !!