वाराणसी रामनगर थाने में तस्करी के दौरान कई बार मे पकड़ी गई 3876 पेटी कई ब्रांड की शराब की खेप शनिवार को धरती के अंदर खपा दिया गया बोतलों को रोलर से दाब कर तोड़ने के बाद उन्हें इसी गड्ढे में डाल कर पाट दिया गया। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी रामनगर में दो करोड़ पैंसठ लाख की शराब गटक गई धरती तस्करी करने के दौरान पकड़ी गई लगभग 4000 पेटी शराब नष्ट की गई )
वाराणसी रामनगर थाने में तस्करी के दौरान कई बार मे पकड़ी गई शराब की खेप शनिवार को धरती के अंदर खपा दिया गया। खपाई गई अंग्रेजी और देशी शराब की कीमत लगभग दो करोड़ पैसठ लाख आंकी गई है। सन 2018 से लेकर अब तक रामनगर पुलिस ने तस्करी कर ले जाये जा रहे अंग्रेजी और देशी शराब की खेप कई बार मे बाईपास आदि जगहों से पकड़ी थी। ये बोतलें थाना परिसर में रखी गई थी। इनके वाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एक की अदालत में चल रहे थे। अदालत ने बीते 30 जून और सात जुलाई को इन्हें नष्ट करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में शनिवार को वाहनों में लाद कर 3876 पेटी कई ब्रांड की शराब रामबाग के बगल में स्थित बावन बीघा परिसर में ले जाया गया। यहाँ एक बड़ा सा गड्ढा खोदा गया। उसके बाद शराब की बोतलों को रोलर से दाब कर तोड़ने के बाद उन्हें इसी गड्ढे में डाल कर पाट दिया गया। इस दौरान ए सी एम पंचम महेंद्र श्रीवास्तव, ए सी पी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक गुलाब सिंह के अलावा रामनगर और आदमपुर थानो की फोर्स मौजूद रही। शराब की इतनी बड़ी खेप नष्ट किये जाना आसपास के लोगों के लिये कौतूहल का विषय बना रहा।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
