उत्तर प्रदेश औरैया आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पत्रकारों हुई अभद्रता पर की कड़ी निन्दा समय आने पर चुपचाप इनका मुंहतोड़ जवाब देगा। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ) रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत

उत्तर प्रदेश औरैया  आम आदमी पार्टी औरैया के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने कल संपन्न हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हुई हिंसा और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के विषय में कड़ी निंदा करते हुए कहा है जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही गिर जाएगा तो लोकतंत्र की परिभाषा अधूरी मानी जाएगी आज पत्रकार ही समाज की बुराइयों को उजागर करने में अपनी जान को हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं और सच्चाई को उजागर कर रहे उन्नाव कांड के विषय में पत्रकारों पर हुए मारपीट के विषय में बताते हुए कहा अब प्रशासन भारतीय जनता पार्टी का खुलेआम एजेंट बनकर विरोधी दलों को उत्पीड़न कर रहे हैं और इस सच्चाई को बेनकाब करने वाले पत्रकारों को सरेआम मारपीट कर रहे हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों के सम्मान के लिए हर प्रकार से वचनबद्ध कटिबद्ध है ऐसे में यह सरकार आज 24 घंटे बीत चुके हैं पत्रकार बंधु को आज तक न्याय नहीं मिला है और सीडीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है इस मुद्दे पर उन्नाव जिला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं पत्रकारों के साथ ही प्रशासन के अधिकारी मारपीट करेंगे तो उनसे न्याय की उम्मीद आम जनता नहीं कर सकती है लेकिन इन सब कार्यों को आम आदमी देख रहा है और समय आने पर चुपचाप इनका मुंहतोड़ जवाब देगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!