उत्तर प्रदेश कानपुर बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों हुई महिला की हत्या का खुलासा 6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश कानपुर के बिठूर में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा दस्यु सुंदरी ने सुपारी लेकर कराई थी हत्या व 6 लोग गिरफ्तार आपको बता दें कानपुर में मकसूदापुर निवासी महिला की शुक्रवार रात छत पर सोते वक्त हत्या कर दी गई थी शनिवार सुबह जब उसका शव पड़ा मिला तब स्थानीय लोगों को जानकारी मिली जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया गांव निवासी सरकारी टीचर महेश शर्मा का महिला से पिछले 1 दशकों से अवैध संबंध थे महिला के घर का पूरा खर्च महेश उठाता था साथ-साथ महिला का घर भी महेश ने बनवाया था दोनों में अनबन हो जाने के बाद महेश ने दस्यु सुंदरी सीमा यादव को महिला की हत्या करने की सुपारी दी थी जिसके बाद दस्यु सुंदरी अपने 5 साथियों को महिला की हत्या के लिए लगा दिया और उन्होंने महिला की रात में सोते समय हत्या कर दी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
