सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में महिला चिकित्सालय में कोविड-19 के टीकाकरण के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | ( उज्जवल केसरवानी की खास रिपोर्ट )

सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रातः में जिला महिला चिकित्सालय में कोविड-19 के टीकाकरण के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए अन्य राज्यों या अन्य जनपदों से जनपद में आने वाले नागरिकों पर विशेष नजर रखी जाय और बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड-19 की जाॅच अवश्य करायी जाय। यदि बाहर से आने वाले व्यक्तियों का टीकाकरण न हुआ हो, तो उनका टीकाकरण भी प्राथमिकता पर कराया जाय, जिससे कोविड-19 के प्रसरण से बचा जा सके और बाहर से आने वाले लोगों को मास्क लगाने के लिये अवश्य प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राधा बल्लभ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 जय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ0 एस0सी0 कौशल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ0 वी0के सोनकर, एल-2 हॉस्पिटल नोडल डाॅ0 गोपाल प्रसाद रजक, नोडल पीकू लक्ष्मीकान्त, प्रभारी टीवी चिकित्सालय डॉ0 आर0 के0 कनौजिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 लालजी, प्रभारी महामारी नियंत्रण कक्ष डाॅ0 आमिर अहमद सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!