उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र दस वर्षीय बेटे को ब्लड कैंसर, पिता ने बेची जमीन जायदाद पिता ने बेटे के इलाज के लिए सरकार से लगाई गुहार | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शहर के थाना उत्तर क्षेत्र झलकारी नगर निवासी किशनवीर का दस वर्षीय पुत्र आशू जिसे ब्लड कैंसर होना पिता द्वारा बताया गया है। साथ ही उसे इस वक्त उसने जिला अस्पताल के वार्ड नंबर पांच बेड नंबर 11 पर भर्ती करा दिया है। इनकी दर्द भरी दास्तां सुनकर आंखे भर आयी इसलिए शायद इनकी कुछ मदद हो इस प्रयास में इसे बयां किया जा रहा है | पिता किशनवीर के अनुसार उनके दस वर्षीय बेटे आशू को ब्लड कैंसर है उसके लिये जमीन जायदाद सब बेच कर कर्ज आदि लेकर उसका काफी इलाज कराया। पहले सैफई, फिर फिरोजाबाद, उसके बाद आगरा ले गया जहां मना कर दिया, दस पांच दिन रूक कर जयपुर ले गया, जयपुर में एक महीने से ज्यादा रहा, वहां पैसा निपट गया उसके बाद घर पुनः ले आये। कहा अब पैसे नहीं हैं इलाज को, पहले जगह बेच दी, कर्जा कर लिया, पैसा न होने पर फिलहाल जिला अस्पताल के वार्ड नंबर पांच के बेड नंबर 11 पर भर्ती करा दिया है पीड़ित के बेटे को देखने नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह, मनोज ताउ, पार्षद पति सुनील मिश्रा, धीरज पाराशर आदि आये। जिन्होंने अपनी तरफ से जो भी मदद होगी उसके लिये प्रयास करने की बात कही है। बाकी बच्चे के पिता ने कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं है आप सभी मदद कर दो तो मेरे बेटे का इलाज हो जाये, हम सब कहीं न कहीं कुछ न कुछ व्यर्थ खर्च जरूर कर देते हैं अपने शौक मौज पर, तो उसे बचाकर क्यों न इस गरीब पिता की मदद की जाये, इसी उद्देश्य से आज इस खबर को लिखा गया है |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
