उत्तर प्रदेशआगरा बाह कोतवाली क्षेत्र उत्तर प्रदेश आगरा बाह कोतवाली क्षेत्र घर में अकेली नाबालिग लड़की को देख दबंग युवक ने किया दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार। ( अमरीश शाक्य के साथ योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेशआगरा बाह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने अकेली नाबालिग किशोरी के घर मे कूदकर किशोरी से के साथ दुष्कर्म किया था। विदित हो कि थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया था कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। घर पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेली रहती है। बीते मंगलवार को पड़ोस के ही रहने वाले दबंग युवक सौरभ पुत्र रामस्वरूप उर्फ छोटे अक्सर अकेली रहने वाली नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकतें करता था और मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किशोरी को बंदूक की नोक पर जबरन भगा ले जाने का दबाब डालने लगा नहीं जाने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी थी।युवक द्वारा ब्लैक मेल करने और पिता को गोली मारने की धमकी से किशोरी दहशत में आ गयी थी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।जहां से उसे भेज दिया जेल।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
