इटावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपद इटावा में इकाई द्वारा नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए की अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश इटावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपद इटावा में इकाई द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया आज कानपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपद इटावा के विधानसभा जसवंतनगर के ताखा तहसील के ग्राम सभा मोहरी मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपद इटावा इकाई द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिस में श्रद्धेय राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी की विचारधारा एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मा. श्री रामरतन कश्यप जी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। प्रदेश महासचिव प्रभारी कानपुर मंडल मा.धर्मेंद्र बाथम जी ने महगाई के विरुद्ध भारतीय झूठ पार्टी की कार्यशैली को प्रमुखता से अवगत कराया एवं भारतीय झूठ पार्टी से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने क्यों त्यागपत्र दिया था, मणि बाथम जी ने बताया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बाद भारतीय इतिहास के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं जिन्होंने सत्ता के सुख से गरीब असहाय पिछड़े दलितों के लिए हक अधिकार के लिए त्यागपत्र दिया एवं बिंदु बार प्रमुखता से अवगत कराया। प्रदेश महासचिव मा. अजय यादव जी ने रोजगार स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया आजादी के 75 साल बाद भी शिक्षा के साथ इतना बड़ा भेदभाव क्यों किया जा रहा है गरीब असहाय वंचित समाज के बच्चों के साथ क से कंप्यूटरों क से कबूतर में क्यों भेद किया जा रहा है। कानपुर मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मा. श्रीमती सुखरानी कश्यप जी महिलाओं को राजनीति की भागीदारी में 50 परसेंट के आरक्षण पर प्रमुखता से मात्र शक्तियों को समझाया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इटावा मा. पृथ्वी कश्यप जी, जिला प्रभारी इटावा मा.लक्ष्मीकांत कश्यप जी, जिला उपाध्यक्ष इटावा मा इंद्रपाल कश्यप जी, पूर्व प्रधान जी ग्राम पंचायत मोहरी, मा. मास्टर जी, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहे।

 

 

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट 

)

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!