उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना पचखेरा पुलिस सर्वलाइंस टीम की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता उड़िसा से ट्रक में प्याज के बोरे में लाये जा रहे 400 किलो गांजा व ट्रक हांडा सिटी कार बरामद कर 5 गांजा तस्करों को किया गिरफतार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

 

 ( फिरोजाबाद थाना पचखेरा पुलिस सर्वलाइंस टीम की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता 400 किलो गांजा व ट्रक हांडा सिटी कार बरामद कर 5 गांजा तस्करों को किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सर्वलाइंस टीम की मदद से पचोखरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 400 किलो गांजा और एक ट्रक और एक होंडा सिटी कार को पकड़ा है।पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आज पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच गांजा तस्करों को सरगना सहित गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से ट्रक द्वारा प्याज की बोरियों में गांजा भरकर एत्मादपुर क्षेत्र में खेत पहुंचाने जा रहे थे तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एटा रोड स्थित निहाल सिंह की पुलिया के पास घेराबंदी कर पांच गांजा तस्करों विनय नीरज चंद्रमोहन देवेंद्र यादव और गौरव चौधरी को करीब 400 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने एक ट्रक और एक हौंडा सिटी कार को भी कब्जे में लिया लिया है। इस मामले में मनोज और पिंकू नामक आरोपी अभी भी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासों में जुट गई है।अशोक कुमार-एसएसपी फिरोजाबाद |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!