उत्तर प्रदेश आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना कालोनी निवासी स्थिति डा0 उमाकांत गुप्ता अचानक हुए लापता से परिजनों में मचा हड़कंप पत्नी ने लिखाई गुमसुदगी की रिपोर्ट अपहरण की जाताई आशंका सूचना पाकर पुलिस में मचा हड़कंप । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( एसपी सिटी रोहन बोत्रे )

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता के अचानक लापता होने से परिवार सकते में है। परिवार के लोग अपहरण की आशंका जाता रहे है।वहीं पुलिस के अनुसार डॉक्टर की लास्ट लोकेशन राजस्थान की सीमा पास बताई जा रही है।फिलहाल मोबाइल बंद है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। जानकारी अनुसार डा. उमाकांत गुप्ता कल मंगलवार की शाम से लापता है।डॉक्टर का एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर विद्या नर्सिंग होम है। डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि डॉक्टर गुप्ता रोज की तरह हॉस्पिटल में राउंड पर गए थे। लेकिन रोज 10 बजे तक वापस अा जाते है।लेकिन जब रात 11 बजे तक वापस नहीं आए तो चिंता होने लगी।कई बार फोन भी लगाया लेकिन फोन बंद जा रहा था।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।पुलिस की जानकारी अनुसार डॉक्टर की लास्ट लोकेशन सैंया क्षेत्र की बता रही है। जबकि डॉक्टर की पत्नी का कहना की उनका कोई काम सैंया क्षेत्र में नहीं था ना कभी उनका बहां जाना होता है।डॉक्टर की लास्ट लोकेशन के चलते पत्नी ने अपहरण कि आशंका जताई है। सूचना पाकर पुलिस में हड़कंप सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार डॉक्टर का मोबाइल रात 8.30 बजे से बंद था। वहीं मोबाइल की लास्ट लोकेशन थाना सैंया क्षेत्र निकट राजस्थान की सीमा के आस पास बता रहा है। डॉक्टर की तलाश में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस लगी है। पत्नी ने दी गुमशुदगी की तहरीर डा. उमाकान्त सर्जन हैं, जबकि उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर की पत्नी डॉक्टर विद्या गुप्ता ने फिलहाल थाना एत्माद्दौला में गुमशुदगी की तहरीर दी है। वहीं आगरा पुलिस अपहरण की आशंका के चलते कार्यवाही में जुटी है।पुलिस ने राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया गया है। आखिरी लोकेशन सैंया से लगभग 7 किलोमीटर दूर की है। जानकारी अनुसार लापता डॉक्टर की आखिरी लास्ट लोकेशन सैंया से सात किमी के आस पास की बता रही है।थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लापता डॉक्टर की तलाश में जुटी है। वहीं डॉक्टर के हॉस्पिटल के अलावा हर उस हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जहां डॉक्टर राउंड पर जाते थे। एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने बताया कि पत्‍नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। और लापता डॉक्टर की तलाश जारी है। परिवार ने किया पीएमओ और मुख्‍यमंत्री को ट्वीट डॉक्टर के परिजनों ने मामले की जानकारी अनुसार उक्त मामले में पीएमओ और मुख्‍यमंत्री कार्यालय को भी ट्वीट कर डॉक्टर को तलाशने के लिए मदद मांगी है।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!