उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद स्वास्थ्य  विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन टीकाकरण का चलाया अभियान लोगों में उत्साह नजर आया वैक्सीन लेने का | (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ हैदर अली की खास रिपोर्ट )

(  जिला फिरोजाबाद स्वास्थ्य  विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन टीकाकरण का चलाया अभियान )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद स्वास्थ्य  विभाग ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण के कार्य में तेजी लायी है । 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अलग-अलग सत्रों में किया जा रहा है । इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है | कोविड से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है । इसलिए अलग-अलग स्थानों पर टीमों द्वारा वैक्सीनेशन कराया जा रहा है , जिससे कोविड को मात दी जा सके । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है । केंद्र पर सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है । लोगों से मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । डा. नीता ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र की पूरी टीम उत्साह के साथ जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 3269 लोगों ने टीके की पहली डोज और 785 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करना होता है। इसके बाद वह निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिन लोगों को दूसरी डोज लगवानी है वह अपना कार्ड ले जाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!