[07:43, 7/15/2021] SamacharLive24x7: आगरा जिला थाना बाह क्षेत्र पत्रकार द्वारा खबर चलाये जाने से भूमाफिया को कब्ज़ा ने होने पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा जिला थाना बाह क्षेत्र पत्रकार द्वारा खबर चलाये जाने से भूमाफिया को कब्ज़ा ने होने पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी )

उत्तर प्रदेश आगरा बाह सरकार के सख्त कानून बनाने के बाद भी देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र में प्रकाश में आया है जहाँ दबंग भूमाफिया द्वारा खबर छापने पर पत्रकारो को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भू माफिया द्वारा पत्रकार को गोली से उड़ाने व गाड़ी से कुचल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जूनियर हाई स्कूल के बगल वाली जमीन पर एक दबंग भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिसे पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 23 जुलाई को हटाया जा रहा था जिसकी कवरेज के लिए पत्रकार पुनीत शर्मा व लवकुश श्रीवास्तव मौके पर मौजूद थे और घटना को अपने मोबाइल में कवरेज कर रहे थे। उसी दौरान दबंग भूमाफिया ने कवरेज करने से रोका और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी कहा कि हमारे खिलाफ खबर छापोगे तो जान से हाथ धो बैठेगे। वहीं एक अन्य पत्रकार साथी को दबंग भूमाफिया ने फोन पर गोली मारने व गाड़ी से कुचलकर मारने की धमकी दी है। पत्रकार ने दबंग भू माफिया के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभा बौखलाए भू माफिया ने पत्रकारों को दी जान से मारने की धमकी |

( योगेश कुमार पाठक की। खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!