उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर शहीद पार्क कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से बंद मॉर्निंग बाकिंग के लिए बड़े बुजुर्ग व बच्चे खेलने को हो रही मजबूर खोले जाने के लिए निचे वाले ने नहीं सुनी पुकार उपर वाले से लगाई गुहार | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर शहीद पार्क कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से बंद मॉर्निंग बाकिंग के लिए बड़े बुजुर्ग व बच्चे खेलने को हो रही मजबूर )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर रोड स्थित शहीद पार्क कोविड-19 महामारी के चलते कई माह से बंद पड़ा हुआ है , जिसके चलते सुबह मॉर्निंग बाकिंग करने जाने वाले बुजुर्ग व युवक पार्क में लुफ्त नहीं उठा पा रहे हैं। वही बच्चे भी पार्क के अंदर झूला आदि झूलने के लिए तथा खेलने को लालायत हो रहे हैं। सुबह मॉर्निंग बाकिंग करने वाले लोगों का कहना है कि वह प्रातः काल पार्क में घूमने के लिए जाते थे, तथा प्राकृतिक अनुभव करते हुए लुफ्त उठाते थे लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक आम लोगों के लिए भ्रमण करने के लिए पार्क नहीं खोला गया है जिससे वह लोग मायूस है। इतना ही नहीं कुछ युवक व छोटे बच्चे भी पार्क में झूला झूलकर अपने को प्रशन्नचित करते थे। उन्हें अभी पार्क में भ्रमण करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। नगर के बाशिंदे प्रमोद कुमार सोनी , सोहन कुमार , मुकेश कुमार , भगवती प्रसाद वर्मा ,आशीष कुमार प्रजापति , निर्मला देवी , मालती देवी , विनोद कुमार , शिव गणेश , ओम प्रकाश व नीरज आदि लोगों का कहना है कि अब तो कोरोना काफी हद तक समाप्त हो चुका है, नगर पालिका परिषद को अब शहीद पार्क खोल देना चाहिए जिससे आम जनमानस को मॉर्निंग बाकिंग एवं घूमने का जनहित में लाभ प्राप्त हो सके।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
