उत्तर प्रदेश औरैया आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी के सदस्यता का किया गया सुभारम्भ । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी के सदस्यता का किया गया सुभारम्भ )
उत्तर प्रदेश औरैया आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को औरैया पहुंचे, जहां पर उनका जगह-जगह पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सुभाष चौक पर पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत वह कानपुर रोड स्थित जेके टावर होटल में पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में मंहगाई का विरोध करते-करते लोग अब थक गये हैं। उत्तर प्रदेश में खुशी दुबे सहित चार ब्राम्हण निर्दोष महिलाएं जेल में डाल दिया गया है, जो नितांत गलत है। जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा के द्वारा बड़े पैमाने पर गुंडई सामने आई है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंदा चोर पार्टी है, जो राम मंदिर के नाम पर भी चंदा चोरी से नहीं चूकी। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाना उनका लक्ष्य है। प्रत्येक विधानसभा में वह 25 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश बड़ा प्रांत तथा 403 विधानसभा सीटें होने के चलते वह किसी दल से समझौता कर सकते हैं। जिसका खुलासा वह समझौता होने पर करेंगे। वह दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश में आम जनता को निःशुल्क विद्युत देने तथा मोहल्ला क्लीनिक खुलाने शिक्षण कार्य भलीभांति कराने जैसे विभिन्न कार्यो को कराएंगे। दो बच्चों के कानून पर कहा कि यह कानून सामान्य रूप से लागू होना चाहिए। पक्षपात किया जाना न्यायोचित नहीं है। जनसंख्या कानून में दो बच्चो से अधिक वाले नेताओं को चुनाव लड़ने में सांसद, विधायक को भी उसी नियम में रखा जाए। जबकि इसके विपरीत प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले आम जनता के लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाना न्यायोचित नहीं है। इस लिए आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती हैं। प्रेस वार्ता के उपरांत जनता तथा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए होटल में स्थित सभागार में पहुंचे, जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कमोबेश 500 लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह जनपद में दिबियापुर एवं बिधूना में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान कर गये। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल, जिला सचिव हेमंत पोरवाल , उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, संगठन मंत्री अभिषेक व जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह समेत विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
