उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिजल व पेट्रोल में बढ़े दामो के किया धरना-प्रदर्शन । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ रविंद्र यादव की खास रिपोर्ट )

 

( तहसील शिकोहाबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिजल व पेट्रोल में बढ़े दामो के किया धरना-प्रदर्शन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने प्रत्येक जिले में तहसील स्तर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे वही इस दौरान कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि मौजूदा सरकार में जिस तरह से लगातार पेट्रोल व गैस के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है उसको सरकार वापस ले क्योंकि इससे आम आदमी अब कमर टूट चुकी है वहीं पंचायत चुनाव व ब्लॉक प्रमुख की चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा इस वक्त सरकार का जो रवैया है वह तानाशाही रवैया है सरकार अपने नियमों में परिवर्तन करें अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी तरह से आंदोलन करने के लिए प्रयत्न रत रहेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी |

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!