उत्तर प्रदेश प्रयागराज पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर घाट पर नहाते वक्त युवक का पैर फिसलने से डुब रहे युवक को बचाने गया दुसरा युवक भी डुबा परिजनों में मचा कोहराम प्रयागराज पुलिस व गोताखोरों द्वारा निकालने लगातार प्रयास जारी । ( राजकुमार की खास रिपोर्ट प्रयागराज )


( प्रयागराज फतेहपुर घाट पर नहाते वक्त युवक का पैर फिसलने से डुब रहे युवक को बचाने गया दुसरा युवक भी डुबा परिजनों में मचा कोहराम )
प्रयाजराज पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर घाट में गुरुवार की सुबह दो युवक गंगा नदी में डूब गए हैं। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों का शव नहीं मिल सका है। गंगा नदी में डूबे दोनों युवक हटवा गांव के बताए जाते हैं। दोनों युवक नदी में स्नान करने के लिए फतेहपुर घाट गए थे। युवकों के नदी में डूबने के बाद गोताखोरों ने डूबे युवकों की खोजबीन शुरू की है लेकिन दोनों युवकों के शवों का पता नहीं लग सका है। शवों की खोजबीन के लिए घाट पर गोताखोरों की टीम को लगाया गया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पूरामुफ्ती के हटवा निवासी हकीम अहमद खेती किसानी करते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा हमजा गांव के ही अंसार अहमद के 17 वर्षीय बेटे अमान के साथ बृहस्पतिवार की सुबह फतेहपुर घाट व हटवा के बीच बह रही गंगा नदी में स्नान करने गए हुए थे, दोनों युवक स्नान कर रहे थे। इसी समय हमजा का पैर फिसलने के कारण वह नदी में समा गया। साथी को डूबता हुआ देखकर अमान ने भी नदी में छलांग लगा दिया। इससे दोनों युवक गहरे पानी मे डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों युवक नदी के बहते हुए पानी मे समा गए। सूचना पाकर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शवों को खोजबीन शुरू किया लेकिन देर शाम तक शवों का पता नहीं चल सका था। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती ने बताया कि शवों की खोजबीन के लिए घाट पर गोताखोरों की टीम लगाई गई है।
