सहारनपुर बलिया खेड़ी सफाई कर्मी सुनिल कुमार जिस ब्लाक में तैनात था पति उसी ब्लाक से पत्नी बनी ब्लाक प्रमुख दौड़ी खुशी की लहर । ( कमल सिद्दीकी की खास रिपोर्ट )

हारनपुर बलिया खेड़ी सफाईकर्मी सुनील कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस ब्लाक क्षेत्र में वह रोज सफाई करते हैं एक दिन उनकी धर्मपत्नी सोनिया वहीं की ब्लाक प्रमुख बन जाएंगी। अब सोनिया भाजपा से ब्लाक प्रमुख का दायित्व संभाल चुकी हैं। सुनील कई सालों से बलिया खेड़ी ब्लाक में सफाई कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी सोनिया सामान्य गृहणी हैं। बीए पास पत्नी को सुनील ने बीडीसी का चुनाव लड़वा दिया। चुनाव जीतने के बाद ब्लाक प्रमुख पद के लिए मारामारी शुरू हुई।हमारे देश का लोकतंत्र कतार के अंतिम व्यक्ति को भी नेतृत्व का अवसर प्रदान करता है। यही लोकतांत्रिक व्यवस्था की कामयाबी है।

Back to top button
error: Content is protected !!