उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल क्षेत्र में आंगनवाड़ी केन्द्र मे सोते नजर आये अध्यापक पुछने पत्रकार से की स्टाफ ने की अभद्रता गुंडा राज । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश औरैया  अजीतमल प्राथमिक विद्यालय बरूवाई में आंगनवाड़ी द्वारा राशन बांटने के लिए पहुंची टीम विद्यालय कैंपस में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जिसकी एक चाबी आंगनवाड़ी के पास है और दूसरी चाबी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास है | आंगनबाड़ी उपस्थित ना होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जब चाबी मांगी गई तो विद्यालय का स्टॉप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अभद्रता करने लगा और उनको चाबी नहीं दी गई | ना ही राशन वितरण में किसी प्रकार का सहयोग किया गया उसी समय पहुंचे पत्रकार विनीश गौतम द्वारा जब चाबी के बारे में पूछा गया तो विद्यालय का स्टाफ पत्रकार के साथ अभद्रता करता नजर आया | विद्यालय का स्टाफ विद्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान सोता हुआ नजर आ रहा है कोई अपने मोबाइल में व्यस्त है किसी भी अधिकारी का कोई खौफ नहीं है शासन के इतने कड़े निर्देश होने के बावजूद भी प्राथमिक विद्यालय बरुवाई के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक कानून को दिखा रहे है ठेंगा और पूछे जाने पर कहते है चाहे जहां शिकायत कर लो मैं किसी से नहीं डरता इस अध्यापक की भाषा को देखकर अध्यापक कहेंगे या गुंडा पत्रकार के पूछे जाने पर पत्रकार के साथ अभद्रता करता नजर आया विद्यालय का स्टाफ क्या विद्यालय का स्टाफ कितना निरंकुश हो गया है कि अपने अधिकारी का भी खौफ नहीं है।  |

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!