उत्तर प्रदेश कौशांबी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए निर्देश पर चायल पुलिस को मिली बड़ी सफलता अलग-अलग थानों से गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा व अवैध शस्त्र बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( उज्जवल केसरवानी की खास रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश कौशांबी पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों एवं तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी चायल क्षेत्राधिकारी क्राइम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक चरवा एवं इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिलने पर सिरियावा कला चौराहा के पास से दो अभियुक्तों मोहम्मद कासिम पुत्र जाहिद हुसैन निवासी कमासिन थाना सैनी के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 20 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ और वसीम पुत्र वहाजुद्दीन निवासी ग्राम लालपुर थाना कोखराज के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व पांच किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद व दोनों अभियुक्तो के पास से एक मोटरसाइकिल यूपी 73 डब्ल्यू 6402 और एक महिंद्रा स्कार्पियो यूपी 71 3367 बरामद होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं पूछताछ करने के बाद अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर जिले में तस्करी की जाती थी |

 

Back to top button
error: Content is protected !!