उत्तर प्रदेश आगरा कैंट जुते और वर्दी ने खोली पोल जी आर पी पुलिस को मिली बड़ी सफलता कैंट रेलवे स्टेशन से यात्रियों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया फर्जी दरोग़ा । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट ) ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 ( आगरा कैंट जुते और वर्दी ने खोली पोल जी आर पी पुलिस को मिली बड़ी सफलता कैंट रेलवे स्टेशन से यात्रियों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया फर्जी दरोग़ा )

उत्तर प्रदेश आगरा कैंट इंस्पेक्टर आगरा कैंट संजय खरवार ने बताया कि शु्क्रवार को एसआई जीआरपी सुनील कुमार व आरपीएफ के एसआई जयराम यादव अपनी टीम के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जांच कर रहे थे। फर्जी दरोगा ने वर्दी के साथ काली बेल्ट और काले जूते पहन रखे थे। इसी पर आरपीएफ के कर्मियों को शक हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी के साथ ब्राउन बेल्ट व जूते होते हैं। तभी उन्हें जानकारी मिली कि आरपीएफ का दरोगा लोगों को धमका रहा है। इस पर पुलिस टीम पहुंची तो एक युवक आरपीएफ की वर्दी में था। उसने आकाश मधुरिया की नेम प्लेट लगा रखी थी। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस टीम उसे थाने ले आई। उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। उसने अपना नाम आकाश मधुरिया निवासी लक्ष्मीगंज, ग्वालियर बताया। पुलिस ने बताया कि वह करीब दो साल से इसी तरह से ट्रेनों में वर्दी में यात्रियों से वसूली भी कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। काली बेल्ट ने खोली कलई फर्जी दरोगा ने वर्दी के साथ काली बेल्ट और काले जूते पहन रखे थे। इसी पर आरपीएफ के कर्मियों को शक हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी के साथ ब्राउन बेल्ट व जूते होते हैं।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!