साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र बीते दिनों हुए प्रवीण यादव हत्याकांड में सजा काट रहे आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड हत्याकांड में जुड़े और भी कई अपराधियों के नाम आएंगे सामने | ( दीपक केसरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )


साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी ढंगड़सी में आज से लगभग 11 माह पहले 16 अप्रैल 2020 को समलापुर निवासी प्रवीण यादव की हत्या उसके ही घर में घुसकर देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर दी थी। इसी हत्याकांड के मामले में जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस द्वारा बीते 23 फरवरी को मुक्तेश प्रताप उर्फ मनीष पिता रामलाल परिहार को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। आपको बता दें कि प्रवीण यादव की हत्याकांड मामले में पुलिस घटना के सात माह के बाद इस कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। जिसमें संजीव कुमार यादव पिता राम अयोध्या यादव साकिन पुरानी साहिबगंज, मिथुन कुमार पिता उमाकांत यादव साकिन कबूतरखोपी, राजकुमार ठाकुर पिता गंगा दयाल ठाकुर साकिन आजाद नगर, समलापुर एवं करण कुमार उर्फ मुकेश पिता स्वर्गीय उमेश तांती साकिन जयप्रकाश चौक, पुराना एसपी कोठी, डॉ. देवेश के सामने से गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड की गुत्थी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं छिपे हुए राज जानने के लिए मुक्तेश प्रताप उर्फ मनीष को रिमांड पर लिया गया है। अब मनीष से पूछताछ करने के बाद ही इस हत्याकांड में जुड़े और भी कई अपराधियों के नाम सामने आएंगे |

( दीपक केसरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )
