उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता में विगत दिनों क्षेत्र में दुकान से हुई तीन लाख की चोरी व हत्या में वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

 ( औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता में विगत दिनों क्षेत्र मेंदुकान से हुई तीन लाख की चोरी व हत्या में वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश औरैया  पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्र0नि0 थाना अजीतमल श्री रामसहाय पटेल के कुशल निर्देशन में थाना अजीतमल के अन्तर्गत पंजीकृत मु0अ0सं0 303/21 धारा 328/326/379/436 भादवि में वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ जयवीर पुत्र चेतराम निवासी लक्ष्मणपुर की मडैया थाना अजीतमल औरैया को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर भीखेपुर ओवर व्रिज पर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर दिनांक-17.07.2021 को समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम जयवीर सिंह उर्फ देवेन्द्र कुमार पुत्र चेतराम बताया जिसे थाना अजीतमल के अन्तर्गत पंजीकृत मु0अ0सं0 303/2021 धारा 328/326/379/436 भादवि में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ जयवीर पुत्र चेतराम द्वारा बताया गया की उसके द्वारा वादिया व वादिया के पति को दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया गया तत्पश्चात मेरे द्वारा उसके गुल्लक में रखे पैसे निकाल लिये व दुकान में आग लगा दिया गया जिसके कारण देवेन्द्र कुमार दुकान में लगी आग के वजह से झुलस गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. देवेन्द्र कुमार उर्फ जयवीर पुत्र चेतराम निवासी लक्ष्मणपुर की मडैया थाना अजीतमल औरैया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सुरजीत कुमार
2. हे0का0 193 अजय कुमार
3. का0 1000 लखन लाल।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!