उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बाबू पुरवा क्षेत्र भाई ने बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म कर फेंककर हुआ फरार रिस्ते को किया तार तार किया गया गिरफ्तार। (सादाब अहमद अंसारी की खास रिपोर्ट )

 ( कानपुर थाना बाबू पुरवा क्षेत्र भाई ने बहन को बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म कर फेंककर हुआ फरार रिस्ते को किया तार तार किया गया गिरफ्तार ) 

उत्तर प्रदेश कानपुर बाबूपुरवा थाना में वैन सवार युवक ने बाकरगंज में खरीददारी करने गई युवती को अगवा कर सीओडी के पास झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बाकरगंज बाजार के पास फेंक कर भाग निकला। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। किदवई नगर में फुटपाथ पर परिवार के साथ रह कर लोहे के औजार बनाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी 18 वर्षीय बेटी बाकरगंज कपड़े खरीदने गई थी। इस बीच चकेरी लाल बंगला निवासी बेचे ने बेटी को वैन से अगवा कर लिया। सीओडी पुल के आगे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। वापस बाकरगंज बाजार में फेंककर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मां ने बेटी को कांशीराम अस्पताल में इलाज कराया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है।

(सादाब अहमद अंसारी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!