उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र शराबी पति से उबकर पत्नी ने खाया ज़हरीला पदार्थ हुईं मौत वही ससुरालजनो द्वारा रिपोर्ट लिखाये जाने पर पति ने मुर्ग़ी फार्म में जाकर लगाईं फांसी हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट। )


( औरैया शराब पीने को लेकर हुआ पति पत्नी में झगड़ा, पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान तो सुबह पति ने भी फांसी लगा कर दी अपनी जान)
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में शराब को लेकर पति पत्नी के बीच रात्रि में झगड़ा हो गया था। जिस में मामला इतना बड़ा की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वहीं पत्नी के भाई ने पति व ससुरालीजनो के विरुद्ध मारपीट कर प्रताडित करने का थाने में मुकदमा दर्ज करावा दिया था। आज सुबह थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी कल्लु उर्फ उमेश कुमार राजपूत 33 वर्ष पुत्र श्री नारायण की शादी 12 वर्ष जालौन जनपद के थाना कुठौंद के गांव बधावली निवासी बृजेश कुमारी 32 वर्ष पुत्री दीवारी लाल से हुई थी। कल्लु उर्फ बृजेश कुमार मुर्गी पालन करके अपना जीवन यापन करता था। कुछ महीनों से उसे शराब की लत लग गई जिससे वह बहुत ही ज्यादा मात्रा में शराब पीने लगा जिसको लेकर पत्नी बृजेश कुमारी 32 वर्ष से आये दिन गृह कलह होता रहता था। शनिवार की दोपहर को पति शराब पीकर आया और घर में पत्नी से झगड़ा करने लगा झगड़ा इतना बढ़ा कि पति पत्नी में आपस में मारपीट भी हो गई गुस्से में पत्नी ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी दे दी जान । मृत्यु की सूचना जब मृतक बृजेश कुमारी के भाई को दी गई। तो गांव पहुंचे मृतक के भाई जसमन्त सिह पुत्र दीवारी लाल ने पति कल्लु उर्फ उमेश कुमार,सास सियादुलारी,ससुर श्री नारायण,देवर छोटे उर्फ अनुरुद्ध व जय वीर के विरुद्ध मारपीट कर आये दिन प्रताडित करना जिसके चलते जहरीला पदार्थ खा कर मृत्यु करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पंचायतनामा भर कर शव को रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार की सुबह लगभग चार बजे पति कल्लु उर्फ उमेश कुमार राजपूत ने गांव में बने खुद के मुर्गी फार्म हाउस पर पड़ी टीन में लगे पाइप पर रस्सी से फांसी लगाकर जान देदी। सुबह लघु शंका के लिए गए ग्रामीणों के देखने पर पुलिस को जानकारी दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ में जांच पड़ताल कर शव को उतरवाकर पंचायतना भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक के एक पुत्र अंशुल 10 वर्ष व लड़की गुड़िया 8 वर्ष है।इ स सम्बंध में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि शराब पीने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते कल पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। आज सुबह पति ने फांसी लगाली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

(पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
