उत्तर प्रदेश आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र पड़सी ने दोस्तों के साथ मिलकर तीन लोगों ने 12 वर्षीय नाबलिग लड़की से किया दुष्कर्म पुलिस ने तत्काल लिया संज्ञान में दो आरोपी को किया गिरफतार एक हुआ फरार। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट। )

(आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र पड़सी ने दोस्तों के साथ मिलकर तीन लोगों ने 12 वर्षीय नाबलिग लड़की से किया दुष्कर्म पुलिस ने तत्काल लिया संज्ञान में दो आरोपी को किया गिरफतार एक हुआ फरार)

 

उत्तर प्रदेश आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में आज एक 12 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया।पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि थाना एत्माउद्दौला के शाहदरा क्षेत्र में पड़ोसी युवक और उसके दोस्तों द्वारा 12 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया है।शिकायत पर तत्काल पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने की शिकायत । पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक ने बच्ची को बहला फुसला कर बहाने से घर बुलाया।उसने अपने दो दोस्तों को पहले से घर बुला लिया था।घर पर तीनों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया।बदहवास हाल में बेटी ने आकर उन्हें जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी मुनिराज के अनुसार शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल दो युवकों को हिरासत में ले लिया और पीड़िता का मेडिकल करवाया है। फरार युवक की तलाश की जा रही है।

 

(  योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!