उत्तर प्रदेश आगरा माधव ड्रग हाउस पर विगत दिनों लखनऊ ड्रग विभाग द्वारा किया गया था सील सील किये गये तीन गोदामों की जांच हुई शुरू कमियां मिलने पर की जायेगी आवश्यक कार्रवाई । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


(आगरा के फुव्वारा स्थित माधव ड्रग हाउस पर लखनऊ की ड्रग विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी फ़िलहाल ड्रग विभाग द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल शुरू )
उत्तर प्रदेश आगरा के फुव्वारा स्थित माधव ड्रग हाउस को कुछ दिनों पहले सील कर दिया गया था. आपको बता दें कि सील करने के बाद लखनऊ मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाही के आदेश दिए गए थे जिसको लेकर ड्रग विभाग की टीमों ने माधव ड्रग हाउस के 3 गोदामों पर जांच शुरू कर दी है जिसके चलते गोदाम की सील तोड़कर टीम ने जांच शुरू की है. हालांकि ड्रग विभाग की टीम को कोई भी कमी नहीं मिली है फ़िलहाल ड्रग विभाग द्वारा जांच जारी है वहीं शासन के अधिकारी ने बताया कि अगर कोई खामियां मिलती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी । अखिलेश कुमार जैन ड्रग विभाग अधिकारी । सील हुए माधव ड्रग हाउस के गोदाम पर जांच जारी । ड्रग विभाग द्वारा माधव ड्रग हाउस के 3 गोदाम की जा रही जाँच । ड्रग विभाग अधिकारी के मुताबिक नहीं मिली कोई खामियां मिलीं तो की जायेगी आवश्यक कार्रवाई।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
