उत्तर प्रदेश कानपुर चकरपुर शब्जी मंडी शब्जी चोरी का आरोप लगाकर युवक को नगांकर दबंगों ने की पिटाई विडियो हुआ वायरल । ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश कानपुर चकरपुर मंडी मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह वीडियो आपको अंदर से झकझोर देगा। सिर्फ चंद रुपयों की सब्जी चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने एक युवक की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर दिया। एक गरीब को सब्जी चोरी का इल्जाम लगाकर  चकरपुर मंडी में तैनात (निजी तौर पर) गुंडों ने नंगा करके भरी मंडी में जमकर पीटा। दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि युवक के हाथ बांधकर पूरी मंडी में उसे नंगा घुमाया लेकिन चकरपुर मंडी में तैनात चौकी इंचार्ज साहब ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई की किसी गरीब को इस तरह से क्यों पीटा गया। क्या मानव अधिकार की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बुद्धिजीवी लोग अब मानव के अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे ।

 

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!