उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा विकासखंड क्षेत्र प्रधान की घोर लापरवाही सामने आई ग़रीब परिवार को पांच साल से लगा रहा गरीब परिवार नहीं दिला पाये आवास । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट। )


( प्रधान की लापरवाही से हो सकता हादसे का शिकार ये परिवार जरा सी वर्षा होने पर टपकती छत के नीचे रात रात भर जाग कर गुजरता है रातें )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा विकासखंड क्षेत्र प्रधान की घोर लापरवाही सामने आई घर की दशा देखकर अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह एक गरीब मजदूर बरसात में कैसे अपना गुजर-बसर करता है 5 सालों से लगातार गरीब मजदूर प्रधान के घर के चक्कर लगाता चला आ रहा है । फिर भी ग्राम पंचायत प्रधान ने नहीं सुनी गरीब मजदूर की फरियाद बताते चलें जनपद औरैया के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आशा के रहने वाले मुनीम सिंह पुत्र रामनाथ ने अपनी व्यथा मीडिया के सामने सुनाई जिस पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने आश्वासन पर आश्वासन देकर पीड़ित को 5 वर्ष तक चक्कर कटावाते रहे। फिर भी नहीं दिया सरकारी आवास प्रधान ने बांते अपात्र लोगों को आवास अगर जिला प्रशासन सरकारी आवासों की जांच कराती है। तो सारा काला चिट्ठा प्रधान का खुलकर सामने आ जाएगा। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से सरकारी आवास देने की मांग की है। देखते है कि जिला प्रशासन इस गरीब मजदूर की कब तक फरियाद पूरी कर पाती है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
