उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर शान्ति बनाए रखने के लिए निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट। )


( औरैया थाना फफूंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा मैं पुलिस बल के साथ आगामी त्योहारों को मद्धेनज़र रखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र में आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी के नेतृत्व में कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमे कस्बा इंचार्ज विकास त्रिपाठी, वरिष्ठ एसएसआई रामचंद्र गौतम उप निरीक्षक सादाब हसन, आदि ने एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर नगर के मुख्य मार्ग मोहल्ला चमनगंज, होमगंज, सब्जी मंडी, ख्याली दास , पाता तिराहा,अछल्दा चौराहा ,मुरादगंज तिराहा, पर पैदल फ्लैग मार्च करते हुए नगर में सड़को पर अतिक्रमण करने वालो, संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों को जमकर फटकार लगाई, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और त्योहारों में अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों को बक्सा नहीं जाएगा व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन नगर में पैदल गस्त किया जाएगा जहां पुलिस के पैदल फलैग मार्च के दौरान असामाजिक तत्वों को पुलिस के बुटो की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। वही नगर के संभ्रांत लोगों ने इसे पुलिस का सही कदम बताया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
