भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के दृष्टिगत वीडियो वैन दोनों प्रचार प्रसार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना । ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 ( भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने आज कलेक्ट्रेट से दोनों प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना )

भदोही भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने आज कलेक्ट्रेट से दोनों प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ, विकास कार्यो, विशेष निर्णयो आदि का व्यापक प्रचार प्रसार तथा आम जन को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के दृष्टिगत निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग 02 एल0ई0डी0 प्रचार वाहन वीडियो वैन जनपद मे भेजे गये है उन्होने बताया कि यह प्रचार वाहन एक माह तक लिये जनपद के विभिन्न विकास खण्डो के ग्रामसभाओं/ग्राम पंचायतो मे भ्रमण कर जन कल्याणकारी योजनाओ, विकास कार्यो, विशेष निर्णयो आदि का व्यापक प्रचार प्रसार तथा आम जन को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिये वडियो डाक्यूमेंट्री दिखाकर लोगो को योजनाओ की जानकारी के बारे मे जागरूक करेंगी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री प्रवीण मालवीय के अलावा अन्य कई अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहें।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!