सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी आने वाले त्योहारों को मद्देनजर थाना रायपुर मनिहारान का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

 ( सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी आने वाले त्योहारों को मद्देनजर थाना रायपुर मनिहारान का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश  )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना रामपुर मनिहारान का निरीक्षण।जहां पर अपने इस निरीक्षण के दौरान सबसे पहले एसएसपी द्वारा थाना प्रभारी सहित समस्त थाना स्टाफ की सलामी ग्रहण की तत्पश्चात कप्तान साहब द्वारा सभी उप-निरीक्षकों का अर्दली रूम कर थाना प्रभारी सहित उप-निरीक्षको के साथ बेठक कर क्राईम से सम्बंधित रजिस्टर को खंगाल लम्बित पड़ी विवेचनाओं के शिघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी सहित सभी को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा द्वारा शराब माफियाओं,नशा-कारोबारी,सट्टा,सहित जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों पर कडा शिकंजा कसने के समस्त थाना स्टाफ को निर्देशित किया।साथ ही कप्तान साहब द्वारा एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटियों की शिघ्र गिरफ्तारी के लिए सभी को आदेशित किया और कहा,कि ईद एवम कांवड़ जैसे त्योहारों के मध्यनजर अपराधियों पर रखें अपनी पेन्नी नजर।इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हवालात,मेस का भी निरीक्षण किया।कोविड-19 के चलते भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन दो गज की दूरी मास्क भी है जरूरी का भी सख्ती के साथ पालन कराये।आपको बता दें,कि  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपने निरीक्षण के दोरान‌ थाना रामपुर मनिहारान का अर्दली रूम किया गया,जिसमें थाने के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी रामपुर मनिहारान एवं समस्त उपनिरीक्षक गण को विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण शीघ्रता से निस्तारण, वांछित एवं एनबीडब्लू की गिरफ्तारी के साथ-साथ जनपद में नशे की पूर्ण रोकथाम हेतु मादक पदार्थ/शराब तस्करों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी एवं आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिये गये तथा इसी क्रम में थाना परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नकुड़, प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मनिहारान एवं समस्त उपनिरीक्षक गण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!