उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर क्षेत्र धौलपुर भरतपुर हाईवे पर तेजरफ्तार प्राइवेट बस ने मारी टक्कर,पिता पुत्र की हुई मौत | ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )


( बस ने मारी टक्कर,पिता पुत्र की हुई मौत )
उत्तर प्रदेश आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र एनएच 123 सरेंधी के पास धौलपुर भरतपुर हाईवे पर एक तेजरफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में मोके पर बेटे प्रशांत पुत्र किशन 22 वर्षीय निवासी नगला समाध थाना रूपबास राजस्थान की मौत हो गई है।वहीं बाइक पर सवार मृतक के पिता किशन सिंह पुत्र शिवचरण 60 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया।जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा था।वहीं इसी मामले में थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया मृतक के पिता ने भी उपचार के दौरान दम तोड दिया है।वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।कार्यवाही की जा रही है।

( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )
