उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्रघर की पिछे से चढ़कर कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का किया माल पार । (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

 ( औरैया थाना फफूंद क्षेत्रघर की पिछे से चढ़कर कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का किया माल पार )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के कोठीपुर गांव में चोरों ने घर के पीछे से चढ़ कर जीना के रास्ते उतर कर कमरे का ताला तोड़ दिया। उसमे रखा बक्से का ताला तोड़ हजारों रुपए के जेवर व पंद्रह हजार रूपए नगदी पार कर दी। लघु शंका के लिए जागे गृह स्वामी ने कमरा का दरवाजा खुला पाया तो चोरी की आशंका हुई पास में जा कर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने घटना के की तहरीर पुलिस को दी है। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीपुर निवासी संजू सविता पुत्र रमा सविता ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी लोग घर के बाहर रखी टीन में खाना खाकर सो गए। रात में लगभग एक बजे चोर घर के पीछे से चढ़ कर जीने में दरवाजा न होने के कारण घर में कर घुंस आए। और कमरे का ताला तोड़ उसमें रखा बक्से का ताला तोड़कर दो जोड़ी झुमकी, दो सोने की अंगूठी, गले का मटर माला, बच्चों के खडुआ, दो जोड़ी तोड़ियां समेत पंद्रह हजार रूपए पार कर दिए लघुशंका के लिए जागे गृह स्वामी ने कमरा का दरवाजा खुला पाया तो चोरी की आशंका हुई पास जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। शोर सुन मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित ने सुबह थाने में चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक शादाब हसन ने चोरी की घटना की जांच पड़ताल की। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

(पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

 

Back to top button
error: Content is protected !!