सुल्तानपुर धनपतगंज थाना क्षेत्र पत्रकार के घर के सामने दबंग लोगों ने जबरन नाली खोदने को लेकर मना करने पर पत्रकार की 80वर्षिय मां भाई व पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला किया लहुलुहान मुकदमा दर्ज पत्रकारों में दिखा आक्रोश । ( उपेन्द्र सिंह की खास रिपोर्ट )

( धनपतगंज थाना क्षेत्र पत्रकार के घर के सामने दबंग लोगों ने जबरन नाली खोदने को लेकर मना करने पर पत्रकार की 80वर्षिय मां भाई व पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला )

सुल्तानपुर धनपतगंज,थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य गांव निवासी पत्रकार की 80 वर्षीया वृद्ध माँ, भाई व उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।जिससे तीनो लोग घायल हो गए है।गम्भीर हालत में माँ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पत्रकार की तहरीर पर जानलेवा हमला,धमकी व घर मे घुसकर मारपीट का का मुकदमा दर्ज हो गया है।यही नही उधर घायलों के खिलाफ भी पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।जिससे पत्रकारो में आक्रोश व्याप्त है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य का है।गांव निवासी श्रीप्रकाश पांडेय दैनिक जनमोर्चा के जिला प्रतिनिधि है।वे अपने परिवार के साथ बघराज पुर में रहते है। सोमवार शाम 07 बजे दबंगों ने घर मे घुस कर लाठी-डंडे व कुल्हरी, चाकू से हमला करते हुए घसीटकर मारा पीटा।विपक्षी काफी दबंग है।घर के अंदर बैठी 80 वर्षीय वृद्ध मां का बाल पकड़कर घसीटा और कुल्हरी से हाथ काटने के लिए दाहिने हाथ पर जमकर वार कर दिया। जिससे वृद्धा लहूलुहान होकर घर के अंदर जमीन पर गिर गई । और बेहोश हो गयी।ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 के पहुंचने के बाद भागे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। श्री प्रकाश पांडेय ने हमला करने वाले तीन विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वही परिजनों को पहले इलाज कराने के लिए लेकर चला गया।उधर विपक्षी ने भी गम्भीर से घायलों के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।जिससे पत्रकारो में काफी आक्रोश व्याप्त है। विपक्षी अनुराग प्रकाश पांडे उनके पुत्र वायुनंदन पांडे पत्नी नीलम सहित अन्य लोग घर के सहन से नाली की जबरन खुदाई करने लगे मना करने पर विपक्षी इतने सरहंग थे कि वे गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए जब तक परिजन कुछ समझ पाते दवंग घर के अंदर घुस गए दरवाजे के पास बैठी80 वर्षीय वृद्धा का जबरन बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए कहा कि मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा।मां को छुड़ाने दौड़े भाई व उनकी पत्नी पर भी हमला बोल दिया।तीनों को चोटे सिर,हाथ व शरीर मे लगी है। फिलहाल पुलिस ने गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!