उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा आगामी पर्व ईद-उल जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत किया गया फ्लैग मार्च सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की की अपील | (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( औरैया पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा आगामी पर्व ईद-उल जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत किया गया फ्लैग मार्च सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की की अपील )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा आगामी पर्व ईद-उल जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत कोतवाली औरैया के अन्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों सुभाष चौराहा से संजय गेट होते हुए जेसीज चौराहा की तरफ भारी पुलिस बल के साथ आमजन मानस में सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर कल दिनांक 21.07.2021 को मनाये जाने वाले पर्व को शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाने व कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। सड़क पर अतिक्रमण करने वालें दुकानदारो को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक औरैया श्री राजदेव प्रजापति व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक औरैया श्री संजय कुमार पाण्डेय, यातायात प्रभारी औरैया श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

(पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!