उत्तर प्रदेशऔरैया भारतीय जनता पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने तमाम साथियों के साथ सुनील कुमार जाटव उर्फ बिल्लू ने आम आदमी पार्टी की पार्टी की सदस्यता ली | (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( भारतीय जनता पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ी भारतीय जनता पार्टी व अन्य पार्टियों में मच गई खलबली )

उत्तर प्रदेश औरैया आज जनपद औरैया के नगर बिधूना में भारतीय जनता पार्टी के एससी एसटी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार जाटव उर्फ बिल्लू ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनके अनुभवों को देखते हुए पार्टी ने उनको अहम जिम्मेदारी देते हुए बिधूना विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष घोषित किया। एवं इसी क्रम में समाजवादी पार्टी को छोड़कर आए अनुपम यादव अनिल यादव अभिषेक यादव एवं सत्यभान सिंह राणा आदि ने अपने सहयोगियों के साथ समाजवादी पार्टी को छोड़कर माननीय केजरीवाल जी के विचारों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनकी कर्मठता को देखते हुए आरमपुर निवासी अनुपम यादव को बिधूना विधानसभा का महासचिव सत्यभान सिंह राणा को बिधूना विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल सिंह यादव निवासी भैंसलौट को विधानसभा बिधूना का सचिव घोषित किया गया। इस अवसर पर बरकसी निवासी जगजीवन राजपूत को छात्र सभा का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा को गांव व गली गली तक पहुंचाने का विश्वास दिलाते हुए कहा है। कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता माननीय केजरीवाल की दिल्ली मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में माननीय संजय सिंह जी को मुख्यमंत्री बनाने का कठोर परिश्रम करेंगे।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!