बहराइच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप द्वारा आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर मे संपन्न हुई समीक्षा बैठक। ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


( बहराइच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप द्वारा आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर मे संपन्न हुई समीक्षा बैठक )
बहराइच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच जनपद की जिला समीक्षा योजना बैठक चार सत्रों में सरस्वती विद्या मंदिर मे संपन्न हुई।बैठक का उद्घाटन प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख आकाश अवस्थी, विभाग संगठन मंत्री हरिदेव, जिला संयोजक आदर्श शुक्ला ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।प्रथम सत्र में गत वर्ष के किए गए कार्यों जैसे सदस्यता अभियान, इकाई गठन, राष्ट्रीय कार्यक्रम, आयाम कार्य, सेवा कार्य, आंदोलन आदि विषयों की समीक्षा की गई। द्वितीय सत्र में बहराइच द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख आकाश अवस्थी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच द्वारा गत वर्ष सदस्यता, राष्ट्रीय कार्यक्रम, इकाई गठन, कार्यकर्ता सम्मेलन जैसे कार्यों को किया है व सामाजिक विषयों पर त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से अपनी सक्रियता दिखाई है। विभाग संगठन मंत्री हरिदेव ने समीक्षा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच ने सदस्यता, इकाई गठन, राष्ट्रीय कार्यक्रम, आंदोलन, सेवा कार्य, रक्तदान शिविर जैसे कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि अभाविप की वार्षिक जिला समीक्षा योजना बैठक में आगामी वर्ष में 15000 छात्रों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, कार्यकर्ता सम्मेलन एक दिया शहीदों के नाम, आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रम सहित आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। विभाग संयोज रजत सिंह रैकवार ने बताया कि इस वर्ष संगठनात्मक, रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से इस वर्ष छात्रों को जोड़ने का कार्य करेगी अभाविप। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल मिश्रा धर्मवीर सिंह नगर मंत्री बहराइच मयंक अग्रवाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रज्वल मिश्रा, विशाल सिंह, रक्षिता तिवारी, सार्थक टंडन, अमन विक्रांत रणबीर गुप्ता अमन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )
