औरैया फफूंद ईद-उल-ज़ुहा का त्यौहार हर्षोल्लास से सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी मस्जिदों में पचास लोगों के साथ मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़ |   ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( फफूंद ईद-उल-ज़ुहा का त्यौहार हर्षोल्लास से सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी मस्जिदों में पचास लोगों के साथ मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़  बच्चों में देखने को मिली मायूसी )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद  ईद-उल-ज़ुहा का त्यौहार हर्षोल्लास से नहीं मनाया जा सका,ईद के दिन ईदगाह में ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ न होने से जहाँ त्यौहार की खुशियां अधूरी रहीं वहीं बच्चों को ईदगाह जाने को नहीं मिल सका जिससे बच्चों में भी मायूसी देखने को मिली मुस्लिम समुदाय के लोगों में बकराईद के त्यौहार का कोई उत्साह नहीं नजर आया।बकरीद की नमाज़ के लिए जो सरकार ने गाइडलाइंस जारी की थी उसका पालन करते हुए ही पचास लोगों के साथ जामा मस्जिद आस्ताना आलिया, दरगाह पीर बुख़ारी के अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में बक़रीद की नमाज़ अदा की गई। इस वर्ष भी बकराईद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय में कोई खास खुशी देखने को नहीं मिली बुधवार को मनाया गया बकराईद का पर्व फीका रहा सरकार द्वारा ईद की नमाज़ के लिए पचास लोगों की गाइडलाइन जारी की गई थी जिस वजह से नगर की बाईपास स्थित ईदगाह में ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ अदा नहीं की गई जिससे इस दिन गुलज़ार रहने वाली ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा।ईदगाह नमाज़ न होने से बच्चे भी ईदगाह न जा सके जिससे बच्चों के चहरे पर भी मायूसी देखी गयी।वहीं सरकार द्वारा पचास लोगों के साथ नमाज़ के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही नगर की जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में सैयद मंज़र मियां चिश्ती ने छः बजे, दरगाह पीर बुखारी शाह रहमतुल्लाह अलैह में मौलाना खलीलुल्लाह चिश्ती ने साढ़े छः बजे,मस्जिद कुरैशियान में मौलाना अहकाम चिश्ती ने छः बजे नमाज़ अदा कराई इसके अलावा भी नगर की अन्य मस्जिदों सहित ग्राम करही व हसनपुर में भी पचास लोगों के साथ नमाज़ अदा कराई गई।ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा करने के बाद मुल्क से कोरोना के खात्मे व अमनचैन की दुआ की गई इसके बाद लोगों ने एकदूसरे को गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी और अपने अपने घर जाकर अल्लाह की बारगाह में अपने जानवरों की कुर्बानी पेशकर सुन्नत-ए-इब्राहीमी पर अमल किया। वहीं पर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ में एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी मौजूद रहे।

  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!